Yamunanagar News – नवाचार बना प्रेरणा का आधार
Shine Bhatia, Yamunanagar. डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर में आज “राष्ट्र रथम् – एपिसोड 2” का ऑनलाइन आयोजन ज़ूम प्लेटफॉर्म पर किया गया। यह सत्र छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की मेज़बानी डॉ. अभय जेरे ने की, जो AICTE के वाइस चेयरमैन और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल के चीफ इनोवेशन ऑफिसर हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नवाचार की भूमिका समझाई और उन्हें नए आइडियाज पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
निवरुति राय के अनुभवों से छात्रों को मिली दिशा और हौसला
इस विशेष सत्र की मुख्य अतिथि थीं श्रीमती निवरुति राय, जो इनवेस्ट इंडिया की एमडी और सीईओ हैं। उन्होंने इंटेल में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने अपने अनुभवों, संघर्षों और सफलताओं को साझा करते हुए बताया कि कैसे भारत आज वैश्विक स्टार्टअप हब बन रहा है। उनके विचारों ने छात्राओं में आत्मविश्वास और जोश भर दिया।
छात्रों ने सीखा कि किस तरह एक आइडिया को स्टार्टअप में बदला जा सकता है और उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है। कॉलेज प्राचार्या श्रीमति सुरिन्द्र कौर ने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों में नवाचार की संस्कृति को मजबूत करते हैं और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक ठोस कदम हैं। एक छात्रा ने कहा, “पहली बार इतने बड़े उद्योग लीडर्स को सुना, अब हमें विश्वास है कि हम भी कुछ बड़ा कर सकते हैं।” राष्ट्र रथम् का यह एपिसोड डीएवी कॉलेज के लिए वाकई प्रेरणा का रथ बन गया।








