डीएवी डेंटल कॉलेज में रोपित किए पौधे

हर नागरिक जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए : डॉ आई के पंडित
यमुनानगर। डीएवी डेंटल कॉलेज के नए गर्ल्स होस्टल में पौधारोपण किया गया। इसमें डीएवी सेंटल मैनेजिंग कमेटी के वाइस प्रेजीडेंट डॉ रमेश आर्य मुख्य अतिथि रहे। यह पौधारोपण नई सोच संस्था के सहयोग से किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डा आई के पंडित ने कहा कि पेड पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार है। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह पर्यावरण को सुधारने में सहयोग करें। यदि हर इंसान अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर तो हम अपनी भावी पीढी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण दे पाएंगे। पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, डॉ डीके सोनी, डा नीरज गुगनानी, डॉ राजीव, डॉ विकास, डॉ सौरभ, डॉ अरुणा, डॉ शालिनी व डॉ नंदिता ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

yamunanagar hulchul dental 1

Previous articleमुस्तफाबाद व बिलासपुर का खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय गुलाब नगर जगाधरी मे बदलने से जनता हुई परेशान
Next articleगन्ने की पेमेंट न हुई तो किसान सभी MLA के निवास पर करेगे धरना प्रदर्शन