यमुनानगर हलचल। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तत्वाधान में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर शौर्य के गौरवमयी स्वर विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि संगोष्ठी आयोजित की गई। काव्य संगोष्ठी में डीआईपीआरओ, यमुनानगर डॉ. मनोज कुमार ने गुस्से को पालो नामक कविता एवं कुछ अन्य कविताएं प्रस्तुत की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत) राकेश कुमार लूम्बा थे एवं संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पीआरएसआई डॉ. अजीत पाठक ने की।
संगोष्ठी के आलोक में आयोजित डॉ. मनोज कुमार को पीआरएसआई के अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक द्वारा प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रेषित कर सम्मानित किया गया। डॉ. अजीत पाठक ने प्रेषित संदेश में लिखा कि प्रिय डॉ. मनोज कुमार मुझे ऑपरेशन सिंदूर काव्य संगोष्ठी का यह स्मृति चिन्ह आपको भेंट करते हुए काफी खुशी हो रही है, आपने भारतीय सेना के अटूट प्रयासों और बलिदानों को अपनी आवाज के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की वह सराहनीय है। यह आयोजन हमारे बहादुर सैनिकों के साहस, देशभक्ति और अदम्य भावना का स्वत: उत्सव था। यह स्मृति चिन्ह हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा में भारतीय सेना के वीरता प्रयासों के लिए प्रशंसा का प्रतीक है और यह देश के गौरव की याद दिलाता रहेगा। उक्त काव्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक शुभेच्छाएं। इसके लिए डॉ. मनोज कुमार ने पीआरएसआई के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त संगोष्ठी में व्यक्त कविता के कुछ अंश इस प्रकार है।
गुस्से को अपने, खूब पालो तुम।
खुशी को अपनी, जरा संभालो तुम।।
लड़ रहे हैं हमारे वीर सरहदों पर वतन के वास्ते।
जिम्मेदार नागरिक बन, भीतर देश संभालो तुम।।
हर्ष और उन्माद के सूक्ष्म अंतर को जानो तुम।
खून और पानी के भेद को जरा पहचानो तुम।।
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, इस त्रि-नारे की शक्ति को पहचानो तुम।
छोड़ दो मूषक सरीखी हरकतें, शेरों को उनकी मांदों से मत निकालो तुम।।
ये अमन और चैन की है धरती हमारी, है यहां संतों की बाणी, इसे जानो तुम।
ऐ पाक, तज्जो अपने नापाक इरादे, देखो अपनी औकात और हमें मत ललकारों तुम।।
विदित हो कि डॉ. मनोज कुमार की तीन पुस्तकें कमलेश्वर और हिंदी पत्रकारिता, बिंब का प्रतिबिंब एवं नमामी स्वतंत्रता सेनानी प्रकाशित हो चुकी हैं एवं कर्इं पुस्तकें उनके द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई हैं। डॉ. मनोज कुमार की रचनाएं और आलेख समय-समय पर राष्ट्रीय समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इससे पूर्व डॉ. कुमार लगभग 12 वर्षों तक भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), पीआर प्रोफेशनल्स की राष्ट्रीय संस्था है और इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन (आईपीआरए) से संबद्ध है। उक्त काव्य संगोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े एसपी सिंह, नागपुर, डॉ. कुलवीन त्रेहान, दिल्ली, डॉ. शाहिद अली, रायपुर, डॉ. अर्चना कुमारी, दिल्ली, डॉ. चारूलता ङ्क्षसह, दिल्ली, डॉ. देवकन्या ठाकुर, शिमला, डॉ. अजीत पाठक, नोएडा, आलोक पाल, नोएडा, आशीष शर्मा, जयपुर, श्री अवनाश त्रिपाठी, मुंबई, डॉ. मनोज कुमार, यमुनानगर, सुश्री पलक, चंडीगढ, सुश्री कनिष्का रावत, चण्डीगढ़, डॉ. साजिदा, हैदराबाद, सुश्री प्रतिज्ञा यादव, दिल्ली, सुश्री अस्मिता साह, दिल्ली ने शिरकत की थी।
#yamunanagar #YamunanagarHulchul #YamunanagarNews #YamunanagarCity #YamunanagarPolice #diproyamunanagar
Click to know about district: www.yamunanagarhulchul.com








