मोदी सरकार में पिछडे वर्ग के लोगों को मान सम्मान मिला : ऋषिपाल कल्याण

ऋषिपाल कल्याण
ऋषिपाल कल्याण

यमुनानगर (रादौर) । समाजिक संगठन हरियाणा कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कल्याण ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त  करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ रहा है। भ्रष्टाचार को खत्म कर निरंतर उन्नति और ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ रहा है। जिसके कारण आज देश की अधिकांश राजनीति पार्टियों तथा नेताओं का भविष्य खतरे में पडता नजर आ रहा है। यहीं कारण है कि सभी राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। आज देश की आबादी में लगभग 52 प्रतिशत पिछडी जाति के लोगों के अलावा अन्य जाति के लोग भी मोदी की कार्यप्रणाली से खुश नजर आ रहे है। पूर्व की केन्द्र सरकारों तथा राज्य सरकारों ने हमेशा पिछडी जाति के लोगों की अनदेखी की है। केवल एससी समाज को अपने स्वार्थ के लिए गुमराह करके वोट की राजनीति की है। जबकि देश की आबादी में सबसे ज्यादा संख्या पिछडे वर्ग के लोगों की है। जब तक पिछडे वर्ग के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुडे हुए है तब कोई भी राजनीतिक दल मोदी जी का सामना नहीं कर सकता। पहली बार वर्तमान मोदी सरकार में पिछडे वर्ग के लोगों को मान सम्मान मिला है।

yamunanagar hulchul kidsland play school

 

 

 

Previous articleग्रैंड फिनाले – इंडियन ब्यूटी फैशन कांटेस्ट by सखी
Next articleधान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रूपए की बढोत्तरी बहुत कम : खिलाराम नरवाल