साढौरा आंगनबाड़ी में कन्याओं के साथ लोहड़ी पूजन किया

सढौरा। वाल्मिकी बस्ती की आंगनबाड़ी केन्द्र में कन्याओं के लिए लोहड़ी पूजन का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर सीमा मेहता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस कार्यक्रम का आयोजन कन्याओं के जन्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया। ग्रामीण महिलाओं को कन्या के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की आवश्यकता बारे IMG 20190113 WA0380बताया गया। आंगनबाड़ी वर्कर सुरेखा व अंजू ने कहा कि कन्या भू्रण की हत्या के कारण कई सामाजिक बुराईयांं पैदा हो रही है। इसलिए उनके उन्मूलन के लिए कन्याओं के जन्म को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर 14 नवजात कन्याओं की माताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को मूंगफली व रेवडिय़ां बांटते हुए नाच-गाकर लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर कर्मजीत, आशा, गुरविन्द्र व मनजीत कौर उपस्थित थी।
 साढौरा की आंगनबाड़ी में कन्याओं के लिए लोहड़ी पूजन मनाया गया। जन कल्याणकारी दिवस रैली में बड़ी भागीदारी होगी-  नरेश शिवम अग्रवाल, साढौरा: राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस पर 15 जनवरी को नारायणगढ़ अनाज मण्डी में आयोजित जन कल्याणकारी दिवस रैली में सढौरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बसपा-इनेलो कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। लोकसभा प्रभारी नरेश सारन में इस रैली की सफलता के लिए कस्बे में जनसंपर्क करते हुए यह बात कही। नरेश सारन ने कहा कि देश और प्रदेश का जनमानस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्रस्त है। व्यापारी हो या कर्मचारी, किसान हो या मजदूर हर वर्ग इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहता है। इस रैली के माध्यम से इस बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। यह जन  कल्याणकारी दिवस रैली भविष्य की राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस रैली में साढौरा विधानसभा क्षेत्र की बड़ी भागीदारी होगी। इस मौके पर सूरताराम बकाला, बुन्दुराम, कुन्दन लाल शर्मा, सोमनाथ, खेमचंद व पंकज कुमार मौजूद थे।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल
Previous articleरोटरी क्लब की ओर से मंकर संक्राति के अवसर पर बैठक का किया आयोजन
Next articleस्वामी विवेकनन्द की जयन्ती के अवसर पर नैशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए अलाहर के गौरव आहूजा