स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी में मनाया जन्माष्टमी उत्सव

यमुनानगर। स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी  में सभी बच्चों को मैजिक शो दिखाया गया। यह कार्यक्रम डीसी महोदय के आदेशानुसार बाल कल्याण सोसायटी जिला यमुनानगर की ओर से आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया।
100 9641इसके अलावा स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। छोटे बच्चे श्री कृष्ण तथा श्री राधा की वेशभूषा में बहुत ही मनमोहक दिखे। कार्यक्रम में विभिन्न भजन गाए गए तथा श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। उनके द्वारा दी गई शिक्षा को दोहों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के दैनिक शैक्षिक कार्यक्रम से हटकर की गई इन सभी गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह तथा उल्लास का संचार किया।
100 9652

Previous articleन्यू हैप्पी स्कूल में मची जन्माष्टमी की धूम
Next articleएसडी इंस्टीटूट में स्टूडेंट़स ने टेलेंट शो में बांधा समां