कम्प्यूटर टीचर्स वैल्फेयर एसोसिऐशन ने पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन बारे बनाई रणनीति

बैठक में भाग लेते एसो० के सदस्य। 
बैठक में भाग लेते एसो० के सदस्य। 
यमुनानगर (रादौर) : कम्प्यूटर टीचर्स वैल्फेयर एसोसिऐशन की एक बैठक का आयोजन शनिवार को रादौर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुशील कश्यप ने की। बैठक में 10 जुलाई को शिक्षा सदन पंचकूला मेें आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने बारे रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक के सभी कंप्यूटर टीचर धरना प्रदर्शन में भाग लेने पंचकूला जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान सुशील कश्यप ने कहा कि अपनी मांगों क ो लेकर प्रदेश के लगभग 5 हजार कंप्यूटर टीचर्स व लैब सहायक पंचकूला में शिक्षा सदन पर सरकार विरोधी प्रदर्शन कर शिक्षा सदन का घेराव करेंगे। विरोध प्रदर्शन में जिला यमुनानगर से सैकडोंं की संख्या में कं प्यूटर टीचर व लैब सहायक भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कं प्यूटर टीचर्स व सरकार के बीच हुए समझौते के तहत मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कर्मचारियो को 21,715 रूपये प्रतिमाह वेतन देने वायदा किया था, लेकिन वायदा करने के बावजुद सरकार ने अपना वायदा नहीं निभाया। सरकार की और से बढाए गए वेतन के संबंध में आज तक लैटर जारी नही किया गया। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। जनवरी महीने से कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन देने का वायदा किया गया था, लेकिन जुलाई महीने तक भी कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन नहीं मिला है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी मनमानी कर सरकार के आदेशो को लागु नहीं किया है। इस अवसर पर रवि, जैबसिंह, वरूण कांबोज, सुशील कश्यप, रानी, पुनीता कांबोज आदि मौजुद थे।
yamunanagar hulchul kidsland play school
Previous articleSYL पर बोलीं शैलजा : इनेलो पीट रही बिना जान वाला ढौल, केंद्र व प्रदेश सरकार को बताया हर मोर्चे पर फेल
Next articleकलस्टर सब्जीमंडी के अध्यापकों ने स्टार टीचर्स के साथ बैठक कर स्कूलों को सक्षम बनाने की बनाई रणनीति