सतर्कता ही ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय – कमलदीप गोयल

Yamunanagar SP Kamaldeep Goyal

Yamunanagar News – ‘E-PAN Card 2.0’ के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, पुलिस अधीक्षक ने किया आगाह

Ravinder Punj, Yamunanagar. पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल आईपीएस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए बताया है कि हाल ही में साइबर अपराधियों ने “E-PAN Card 2.0” के नाम पर एक नया प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड शुरू किया है। ये साइबर ठग मोबाइल, ईमेल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी लिंक भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है “आपका नया E-PAN Card 2.0 अपडेट किया गया है। लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।”

जैसे ही व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे आधार नंबर, पैन नंबर, ओटीपी, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियाँ मांगी जाती हैं। जानकारी साझा करते ही अपराधी पीड़ित के बैंक खाते से राशि निकाल लेते हैं या उनके नाम पर फर्जी ऋण लेकर धोखाधड़ी कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ अवश्य अपनाएँः किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पैन से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत वेबसाइटों  https://www.incometax.gov. in एवं https://www.nsdl.co.in पर ही भरें। कोई भी सरकारी अथवा अधिकृत संस्था कभी भी कॉल, व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से ओटीपी, बैंक डिटेल्स या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। यदि कोई संदेहास्पद मैसेज या लिंक प्राप्त हो, तो उसे तत्काल डिलीट करें और किसी को फॉरवर्ड न करें।

यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम थाना से संपर्क करें। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल आईपीएस ने आमजन से अपील है कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े साइबर धोखाधड़ी से बचा सकती है। जिला पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।


Yamunanagar Hulchul® is your trusted digital directory and news platform for Yamunanagar. Stay informed with what’s happening in Yamunanagar today. Visit our WEBSITE.

Previous articleरक्षाबंधन के उत्सव ने बढ़ाई बजारों की रौनक
Next articleडीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने किया सांझा रेडियो 90.8 एफएम का दौरा