डीसी पार्थ गुप्ता ने कावड़ यात्रा मार्ग का किया दौरा, श्रद्धालुओं से की बातचीत और अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

yamunanagar dc parth gupta

Goon Katyal, Yamunanagar. उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कावंड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों के साथ मिलकर जगाधरी बस स्टेंड, शिव शक्ति मंदिर, लापरा, कलानौर व अकालगढ में पहुंचकर निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रा शिविर में कावंडिय़ों से बातचीत कर और उन्हें मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी। उपायुक्त ने कावंडियों के शिविर में खान-पान की व्यवस्था, विश्राम की व्यवस्था आदि का जायजा लिया और शिविर संचालकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जरूरत के लिए प्रशासन से नि:संकोच बात कर सकते हैं। शिविर संचालकों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

उपायुक्त ने  बताया कि कावड़ यात्रा 11 जुलाई से 23 जुलाई तक जिला के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। कावंडिय़ों के आने जाने वाले मुख्य मार्गों तथा अन्य मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क रहेगा और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  जिले के कावडिय़ों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पास आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र होना चाहिए।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अखिल पिलानी, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, डीएसपी कंवलजीत सिंह, पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता पुनीत मित्तल, सिचाई विभाग कार्यकारी अभियंता वीनोद कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि कावडियों के शिविर अन्य समुदाय के धार्मिक स्थानों से उचित दूरी पर लगाने के निर्देश दिए है। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था भी सडक़ से दूर रखी जाए ताकि यातायात व्यवस्था में कोई व्यावधान पैदा न हो और कावड़ यात्रा सुचारू रूप से चलती रहें। उन्होंने आगे बताया कि कावड़ शिविरों के आयोजक कावंड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाएं।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अखिल पिलानी, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, डीएसपी कंवलजीत सिंह, पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता पुनीत मित्तल, सिचाई विभाग कार्यकारी अभियंता वीनोद कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा हर चौक और चौराहे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। जहां पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ है, टू व्हीलर पर मोडीफाईड साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है और ट्रेफिक नियम भी बता रही है।

Please click and join the WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yq9PAojYl4krErA2q

Previous articleपानी निकासी न होने से जलमग्न हुआ जगाधरी
Next articleकमलदीप गोयल ने संभाला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार