Yamunanagar : जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव बारे चर्चा

यमुनानगर में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा
यमुनानगर में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा

Yamunanagar Hulchul. अतिरिक्त उपायुक्त के.के.भादू ने जिला सचिवालय के सभागार में धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियोंं व जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह जिला स्तरीय गीता जयंन्ती महोत्सव कार्यक्रम के तीनों दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि गीता जंयती महोत्सव से सम्बन्धित सभी कार्यों के समय रहते उचित प्रबन्ध किए जाने बारे निर्देश दिए।

009
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ 28 नवम्बर को प्रात: 11 बजे हवन यज्ञ, गीता पूजन आरती के साथ होगा। इसके उपरांत जैन मंदिर के सामने वाले मैदान श्री नगर कालोनी जगाधरी में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का उदघाटन किया जाएगा व स्कूली बच्चों व सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्टाल भी लगाए जाएगें। उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर 2017 को सेमिनार का आयोजन मुंकद लाल नैशनल कॉलेज में किया जाएगा जिसमें बुद्धिजीवियों द्वारा गीता के उपदेशों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को प्रात: 11.00 बजे से 1.30 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रश्रोत्तरी, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, श्लोकोच्चारण, पेंटिग, पोस्टर मेकिगन, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर गीता के उपदेशों बारे जानकारी दी जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे गीता मंदिर हनुमान गेट जगाधरी से भव्य शोभायात्रा आरम्भ होगी इस शोभा यात्रा में 17 से अधिक वाहनों पर कृष्ण लीला पर आधारित, सरकार की उपलब्धियों की झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चे श्लोकोच्चारण करते हुए शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
0010
अतिरिक्त उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था बारे नगर निगम के अधिकारियों को इस कार्य को किए जाने बारे दिशा-निर्देश दिए व सम्बधिंत अधिकारियों व श्रीकृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारियों से शोभा यात्रा के रूट के बारे में विस्तार से बातचीत की। मौके पर एसडीएम जगाधरी भारत भूषण कौशिक, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी कर्ण अलावादी, सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी मनोज पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान जितेन्द्र गुप्ता, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

Previous articleSaraswati Nagar : आपदाओं से बचने हेतु स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण
Next articleजिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017