मेयर ने किया शादीपुर का दौरा, विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

  • लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान करने के निर्देश
#यमुनानगर_हलचल। शहर को स्वच्छ और स्मार्ट सिटी की फे‌हरिस्त में लाने के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मेयर मदन चौहान खुद हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का ध्यान रख रहे है। इसी के चलते शनिवार सुबह अचानक मेयर मदन चौहान वार्ड नंबर 12 के शादीपुर में पहुंच गए। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनकर निगम अधिकारियों को वार्ड की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए।
yamunanagar mayor 1 yamunanagar hulchul YamunanagarHulchul यमुनानगरहलचल यमुनानगर हलचल Yamunanagar यमुनानगर Yamunanagar News Yamunanagar City News
शादीपुर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनते मेयर मदन चौहान।
नगर निगम मेयर मदन चौहान शनिवार सुबह पार्षद संजीव कुमार, भाजपा प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल व अन्य के साथ वार्ड नंबर 12 में पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर चौहान शादीपुर एरिया में किए जा रहे विकास कार्यों व गलियों और नालियों का निरीक्षण किया। जहां खामियां मिली, उन्हें दुरस्त करने के तुरंत निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मेयर चौहान ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से हर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वे खुद कॉलोनियों में जाकर निरीक्षण कर है। निरीक्षण के दौरान जो भी समस्याएं मिल रही है, उनका समाधान किया जा रहा है।  उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे खुले में कूड़ा न फेंके। कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करें। यदि शहरवासी खुद जागरूक होकर स्वच्छता से संबंधित छोटी छोटी बातों का ध्यान रखे तो जल्द ही हमारा शहर सुंदर व स्मार्ट होगा। मौके पर सुनील, सैंटी, राजू, जसप्रीत सिंह, रामशरण, शंकर, साजिद, फक्कर, बबलू, टून्नू, दिलबाग, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleकृषि विज्ञान केंद्र दामला द्वारा कृषक जागरूकता सप्ताह आयोजित
Next articleहरियाणा ब्राह्मण परिसंघ पिछले 40 वर्षों से भगवान परशुराम जी का कर रहा धर्म प्रचार : पुरुषोत्तम