Yamunanagar Hulchul : Gold businessman’s Innova was standing outside the house, thieves stole 2 alloy wheels
अल सुबह हुई घटना, चोरों की इनोवा सीसीटीवी में कैद, पुलिस जुटी जांच में
Yamunanagar, 4 March. शहीद भगत सिंह चौक स्थित राज श्री ज्यूलर्स के संचालक आशीष गोहरी के मॉडल टाऊन आवास के बाहर खड़ी इनोवे के दो टायर चोरी कर लिए गए। हालांकि मामला 27 फरवरी की रात का है। चोरी की घटना सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुई है।
रात 2 बजकर 58 मिनट पर इनोवा से आए आरोपी एलॉय टायर खोलते हैं और 2 एलॉय टायरों को ले जाने में कामयाब हो जाते हैं। पीडि़त आशीष प्राईवेट कैमरे देखता देखता कई फुटेज ले आया। जिसमें अभी कुछ चीजें पूरी नहीं है। हालांकि पूर्ण विवरण के लिए प्रयास जारी है। पीडि़त ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी।
थाना के हैड कांस्टेबल राजीव पंजेटा मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग एरिया के सी.सी.टी.वी. फुटेज जांचे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर टायर रिकवर किए जाएंगे।
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog








