Home स्कूल | कॉलेज विश्व तम्बाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप आयोजित

विश्व तम्बाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप आयोजित

श्री जे एन कपूर डी.ऐ.वी (स.) डेंटल कॉलेज, यमुनानगर में अंतर राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप का आयोजन

यमुनानगर। श्री जे एन कपूर डी.ऐ.वी (स.) डेंटल कॉलेज, यमुनानगर में अंतर राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य उन सभी मरीजों को मुफ्त उपचार दिलाना है, जो किसी कारणवश अपना उपचार नहीं करा सकते। यहाँ मरीजों को जागरूक किया गया कि वह समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें ताकि बीमारी का सही समय पर पता चलने पर उसका उपचार किया जा सके।
फ्री चेकअप में तंबाकू से होने वाले कैंसर एवं तंबाकू के कारण कैंसर के प्रति जागरुक करते हुए मुफ्त दवाइयां भी दी गई। कैंप की विशेषता यह थी की सिपला कंपनी द्वारा मरीजों का मुफ्त स्पायेरामीट्रिक चेकअप किया गया जिससे फेफड़ों की सही स्थिति का पता चल जाता है और मरीज को उपचार देकर उसका अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (ब्रांच यमुनानगर) ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना योगदान देते हुए पोस्टर प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर आई.के. पंडित ने बताया कि यह हेल्थ कैंप अन्य कैंप से विशेष है क्यूंकि इसमें तंबाकू से होने वाली भयानक बीमारी कैंसर के प्रति जागरुक किया गया और फ्री कैंसर कंडीशन को भी डायग्नोज किया गया। डॉ अरुणा विजयसिंह (हेड, डिपार्टमेंट ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलोजी) ने बताया कि इस कैंप में तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव एवं उपचार द्वारा बारे बहुत अच्छे से जानकारी दी गयी। इस कैंप को लगाने का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करना था। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी (अध्यक्ष, आई.डी.ए.), डॉ मोनिका शर्मा, डॉक्टर सुमित भाटिया ने अपना योगदान दिया।

श्री जे एन कपूर डी.ऐ.वी (स.) डेंटल कॉलेज, यमुनानगर में अंतर राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप का आयोजन
श्री जे एन कपूर डी.ऐ.वी (स.) डेंटल कॉलेज, यमुनानगर में अंतर राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन दिवस पर फ्री चेकअप का आयोजन

NO COMMENTS

Exit mobile version