Yamunanagar News – छात्राओं को प्रोटोटाइप वैलिडेशन की अहमियत से कराया अवगत
Shine Bhatia, Yamunanagar. डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (IIC) ने छात्राओं के लिए “प्रोटोटाइप वैलिडेशन – आइडिया से स्टार्टअप तक का सफर” विषय पर एक खास सत्र आयोजित किया। इसमें एसएम डिजिटल फर्म और माई स्किल यूनिवर्सिटी के फाउंडर सनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर और IIC कंवीनर विवेक ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
सही समस्या की पहचान ही सफल स्टार्टअप की असली शुरुआत

डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि नई सोच रखने और उसे हकीकत में बदलने का साहस ही प्रगति की कुंजी है। उन्होंने समझाया कि प्रोटोटाइप वैलिडेशन यानी नए विचार या उत्पाद को परखना बेहद जरूरी है, ताकि उसकी उपयोगिता साबित हो सके। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी रचनात्मकता को समाज के काम आने वाले स्टार्टप्स में बदलें।
मुख्य वक्ता सनी ने आसान भाषा में समझाया कि किसी भी नए आइडिया को बिज़नेस बनाने से पहले उसकी सही तरह से जांच (validation) जरूरी है। यही जांच बताती है कि प्रस्तावित उत्पाद असल में समस्या को हल कर पाएगा या नहीं। उन्होंने बताया कि “लीन स्टार्टअप” और “मिनिमम वायबल प्रोडक्ट” जैसे मॉडल इसी दिशा में मदद करते हैं।
सनी ने यह भी कहा कि किसी भी बिज़नेस से पहले असली समस्या को पहचानना और उसे सही तरह से समझना सबसे अहम कदम है। समस्या की सही पहचान के बाद ही उसका सही समाधान यानी उत्पाद तैयार किया जा सकता है और यही किसी सफल स्टार्टअप की शुरुआत होती है।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!