Home Yamunanagar सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का 14 नवंबर तक करें निपटान –...

सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का 14 नवंबर तक करें निपटान – नगर निगम आयुक्त

Nagar Nigam Yamunanagar Hulchul

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा – शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

Yamunanagar – बैठक में सभी शाखाओं की समीक्षा, लंबित शिकायतों को 10 दिन में निपटान करने के आदेश

Ravinder Punj,Yamunanagar. नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में दिया जाए व आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। सीएम विंडो पर आने वाली नगर निगम संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मंगलवार को विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की सीएम विंडो संबंधित लंबित शिकायतों की रिपोर्ट ली। जिन अधिकारियों के पास सीएम विंडो से संबंधित शिकायतें लंबित थी, उन्हें 10 दिन में सभी लंबित शिकायतों का निपटान करने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सुशासन की नीति के तहत आमजन की शिकायतों का बिना किसी देरी के निवारण करने के लिए सीएम विंडो प्रणाली स्थापित की गई है। सीएम विंडो पर नगर निगम से संबंधित आने वाली प्रत्येक शिकायत को अधिकारी गंभीरता से ले। सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करें। सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान निर्धारित समय अवधि में करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो आमजन और मुख्यमंत्री के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। इससे विभागों की कार्यप्रणाली का पता भी चलता है कि कौन सा विभाग अपने कार्य को कितनी गंभीरता से कर रहा है। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों से लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि लंबित शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 10 दिन में सभी लंबित शिकायतों का निपटान किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का 14 नवंबर तक हर हाल में समाधान करना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा शिकायतों से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट बिल्कुल दुरुस्त व स्पष्ट हो। एक्शन टेकन रिपोर्ट पर यदि शिकायतकर्ता से संतुष्टि पत्र संभव न हो तो सीएम विंडो के इम्मीनेंट पर्सन से हस्ताक्षर करवाना सुनिश्चित करें। सीएम विंडो पर आई शिकायतों के निवारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। जिस भी अधिकारी के पास शिकायतों अधिक समय तक लंबित होंगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, एटीपी दर्शन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, विनोद बेनीवाल, सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, सुरेंद्र दहिया, राकेश जून, राजेश शर्मा, बीआई विशाल, जेई अमित, गगन संधू, तुलसी राम आदि मौजूद रहें।


Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!

Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!

Exit mobile version