Home Bilaspur श्री कपाल मोचन मेले में प्रशासनिक प्रबंधों की श्रद्धालुओं ने की सराहना

श्री कपाल मोचन मेले में प्रशासनिक प्रबंधों की श्रद्धालुओं ने की सराहना

Kapal Mochan Mela Yamunanagar Hulchul Yamunanagar

उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशन में श्राइन बोर्ड व प्रशासन कर रहे हैं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी

Yamunanagar – देशभर से आए श्रद्धालु बोले — इस बार मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा के प्रबंध काबिले तारीफ

Ravinder Punj,Vyaspur. तीर्थराज श्री कपाल मोचन मेला में प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड किए गए प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मेला कपाल मोचन में पहुंच रहे हैं। गौरतलब हैं कि उपायुक्त एवं श्री कपाल मोचन तीर्थ श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक पार्थ गुप्ता के दिशा-निर्देशन में मेला कपाल मोचन से जुड़े आला अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मेला क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं ताकि तीर्थ राज कपाल मोचन में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले विभिन्न धर्मों के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बता दें कि श्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से मेले के तीसरे दिन तक लगभग सवा तीन लाख की संख्या में श्रद्धालुु यहां के पवित्र सरोवरों में स्नान करने के लिए पहुंच चुके हैं। प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड का प्रयास है कि कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसलिए मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित सभी प्रबंध किए गए हैं। मेले में सफाई व्यवस्था, दवाईयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, सरोवरों की सफाई, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूॢत, गैस की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस व सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं।

मेला में किए गए प्रबंधों का यहां पहुंचे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों द्वारा भी प्रशासन की जमकर प्रशंसा की जा रही है। पंजाब के बठिंडा के गांव चुंघेवाला से आए शमशेर सिंह, जगदीप सिंह ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से श्री कपाल मोचन मेला में आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही अच्छे प्रबंध एवं व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने कहा कि सरोवरों में स्वच्छ जल व साफ-सफाई का विशेष प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया है।

इसके अलावा सुरक्षा के लिए मेले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात है। इसी प्रकार लुधियाना से आई हरविन्द्र कौर, नरजीत कौर, हरप्रीत कौर व मनजीत कौर आदि ने भी सरकार एवं प्रशासन व श्राईन बोर्ड द्वारा मेला में किए गए प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिजली, पानी व साफ-सफाई आदि की बेहतरीन व्यवस्था मेले में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्घालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंध काबिले तारीफ है।

गौरतलब है कि मेले में किए गए प्रबंधों और व्यवस्थाओं पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता स्वयं नजर रख रहे है और प्रशासन का यह भरसक प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों में कोई कोर-कसर बाकी न रहे और वे मेला कपाल मोचन से वापिस जाते हुए अपने साथ मीठी यादें लेकर जाएं।  विभागों के अधिकारी मेला प्रबंधों में एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। तीनों पवित्र सरोवरों-कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर के घाटों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और रात्रि के समय श्रद्धालु क्रमवार तीनों सरोवरों में स्नान कर दीप जलाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!

Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!

Exit mobile version