Yamunanagar News – शराब ठेके पर 90 हजार रुपये की नकदी लूटने के मामले में मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को सीआइए वन की टीम ने रिमांड पर लिया। दोनों बदमाशों से रिकवरी के लिए पुलिस पुराना सहारनपुर रोड पर लेकर पहुंची। दोनों बदमाश घुटनों के बल घिसटते रहे।
बुधवार को दोनों बदमाशों को रिकवरी के लिए पुलिस पुराना सहारनपुर रोड पर लेकर पहुंचे। वह कार से उतरे। पुलिस टीम को देख आसपास के लोग भी रूक गए। वहां पर बदमाशों को घुटनों के बल पर घिसटते हुए चल रहे थे। उन्हें देखकर लोग भी आपस में यही चर्चा कर रहे थे कि बदमाशों का अंजाम यही होना चाहिए।
सीआइए वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बदमाश उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली निवासी गौरव व राजन गली जगाधरी निवासी पंकज की निशानदेही पर बैग बरामद किया गया। जिसमें से एक पिस्टल, नकदी व कपड़े बरामद हुए हैं।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!
