Home धर्म | समाज Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा के उपलक्ष्य पर क्लश यात्रा

Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा के उपलक्ष्य पर क्लश यात्रा

0
Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा के उपलक्ष्य पर क्लश यात्रा
51 महिलाओं ने क्लश उठाकर यात्रा में लिया भाग
श्रीमद्भावगत कथा
51 महिलाओं ने क्लश उठाकर यात्रा में लिया भाग

Yamunanagar Hulchul. ग्रीन पार्क कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संगीतमय का आयोजन किया जा रहा है। कथा को लेकर आज क्लश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 51 महिलाओं ने क्लश उठाकर भाग लिया। बैंड बाजों के साथ यह क्लश यात्रा ग्रीन पार्क से आरंभ होकर ग्रीन पार्क फेस टू, कालिंदी कालोनी व रामपुरा कालोनी से होती हुई खेड़ा मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाच गाकर क्लश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। पालकी में कथा व्यास मदन शास्त्री विराजमान थे। भजनों पर श्रद्धालु इतने मग्र हुए कि झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा आयोजक रमेश दत्ता, विजय दत्ता एवं संदीप दत्ता ने बताया कि कथा का आयोजन उनके पिता जगदीश दत्ता व माता मधु दत्ता की विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर किया जा रहा है। यह कथा 20 नवंबर तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी। 20 नवंबर को समापन अवसर पर हवन एवं व्यास पूजन किया जाएगा। उसके उपरांत विशाल भंडारा होगा।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog