Home धर्म | समाज Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा सुनने से कष्टों से मिलता है छुटकारा : आचार्य शास्त्री

Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा सुनने से कष्टों से मिलता है छुटकारा : आचार्य शास्त्री

0
Yamunanagar : श्रीमद्भावगत कथा सुनने से कष्टों से मिलता है छुटकारा : आचार्य शास्त्री

Yamunanagar Hulchul. जहां श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा होती है वहां भगवान किसी न किसी रूप में आवश्यक दर्शन देते हैं। महापुराण की कथा सुनने से न केवल इस जन्म बल्कि पिछले जन्मों के कष्टों से छुटकारा मिलता है। यह कहना है आचार्य मदन शास्त्री श्री ब्रदीनाथ धाम वालों का। जो रामपुरा कालोनी में श्री शिव शक्ति मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भावगत महापुराण संगीतमय कथा का श्रद्धालुओं को अमृतपान करवा रहे थे।

श्री आचार्य शास्त्री ने कहा कि आज इंसान पैसे की दौड़ में इतना व्यस्त हो चुका है कि उसके पास सत्संग के लिए समय नहीं है। यही कारण है कि आज समाज में कुरीतियां बढ़ रही हैं। भारतीय संस्कृति को अपनाने वाले लोग भी आज पश्चिमी सभ्यता के जाल में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग के लिए प्रतिदिन कुछ समय आवश्यक निकालना चाहिए। क्योंकि सत्संग ही भवसागर से पार ले जाने की सीढ़ी है।
इस दौरान मोंटी राजा एंड पार्टी के सदस्यों ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल किया। श्रद्धालु भजनों पर इतने मग्र हुए कि झूमने पर मजबूर हो गए। कथा सुनने के लिए नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू भी पहुंचे। मंडल के सदस्य चंद्र मोहन नंदा व श्याम सुरी ने बताया कि सात फरवरी को भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव होगा। इस उत्सव के चलते पूरे पंडाल को खूब सजाया संवारा जाएगा। इस अवसर पर भानू बजाज, राजू नेथानी, अश्वनी कुमार, तरूण नंदा, नवीन कश्यप, योगश भल्ला, पूनम भल्ला, पूजा, अनु नंदा, सुनीता आनंद, भावना नंदा, रजनी शर्मा एवं रानी मुख्य रूप से उपस्थित रही।
श्रीमद्भावगत कथा सुनने से हर जन्म के कष्टों से मिलता है छुटकारा : आचार्य शास्त्री

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog