Home धर्म | समाज Buria : पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्री पर्व का समागम

Buria : पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्री पर्व का समागम

0

“महाशिवरात्री पर्व को लेकर तीन दिवसीय समागम का आयोजन 12 से”

महाशिवरात्री पर्व को लेकर तीन दिवसीय समागम

Jagadhri Hulchul. श्री ज्योर्तिलिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर बूडिया में महाशिवरात्री पर्व को लेकर तीन दिवसीय समागम का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। समागम में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रधान पंडित जनार्दन शर्मा ने बताया कि यहा स्थित शिवलिंग स्वयंभू प्रकट हुआ था।

इस मंदिर में बावली में जल चढ़ाने का अपना ही महत्व है। मंदिर में जल चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि महाशिवरात्री पर हजारों की सं या में श्रद्धालु यहां आकर जलाभिषेक करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा खेड़ा मंदिर बूडिया से आरंभ होकर पातालेश्वर मंदिर तक पहुंचेगी। 13 फरवरी को प्रात साढ़े चार बजे से कलश पूजन एंव जलधारा आरंभ होगी। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। करनाल के भजनीक दीपक भागी व विजय रसिक तथा शामली के श्रवण मस्ताना अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। 14 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि पिछले कुछ समय से मंदिर की काया कलप की गई है।

अब मंदिर का मनमोहन दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर महासचिव उ ोश उप्पल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेरश उप्पल, नरेंद गर्ग, डा्ॅ. सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, संजय शर्मा, निलेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, उदयभान सिंह, सुशील शर्मा, नवीन शर्मा व पवन कुमार मु य रूप से उपस्थित थे। 

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog