Home जिले के समाचार भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लेकर लोगों में है आक्रोश : राजकुमार

भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लेकर लोगों में है आक्रोश : राजकुमार

0
भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लेकर लोगों में है आक्रोश : राजकुमार
रादौर इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए।
यमुनानगर। इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने हर वर्ग के लोगों से लोक लुभावने वायदे किए, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी किए गए वायदों को पूरा करना तो दूर की बात छुआ तक भी नहीं है। भाजपा ने लोगों को बांटने के सिवाय कोई काम प्रदेश में नहीं किया है। आज प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ा रहा है। आज सत्ता में बैठे लोग दोनों हाथो से देश व प्रदेश की दौलत को लूट रहे है। प्रदेश में अगली सरकार इनैलो बसपा गठबंधन की बनेगी। राजकुमार बुबका रामनगर में लोगों से जनसंपर्क करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लेकर बेहद आक्रोश में है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, गरीब सहित कोई भी वर्ग ऐसा नहीं बचा है जो सरकार से नाराज न हो। हर वर्ग के लोग समस्याओं व मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। जनता के बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए तय है कि भाजपा चुनाव में जनता का सामना नहीं कर पाएगी। इनैलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पूरे हल्के में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जाएगें। लोगों की हर जरूरतो को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकार के शासनकाल में रादौर हल्के के युवाओं के साथ नौकरियों में भेदभाव किया गया। इस अवसर पर अमर, मोनू, पूजा रानी, उषा रानी, जिन्दर रानी, कृष्णा धीमान, निर्मला, कुमारी देवी, निर्मला रानी, पुष्पा रानी,हर्ष ठाकुर, सतेन्द्र कांबोज, संदीप कुमार, अनूप ठाकुर, मिंटा, वीर सिंह, विशाल, मनीष धीमान, हेमराज उपस्थित थी।