Home जिले के समाचार वैल्फेयर एसोसिएशन ने मनाया चिकित्सक दिवस

वैल्फेयर एसोसिएशन ने मनाया चिकित्सक दिवस

0

यमुनानगर (रादौर) । वैल्फेयर एसोसिएशन रादौर की ओर से रविवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव गुरचरण व सुनील कांबोज ने कहा कि यह दिन हमें स्वच्छता के महत्व से परिचित कराता है। चिकित्सकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। संसार में ईश्वर के बाद डॉक्टर ही जीवन रक्षक है। डॉक्टर न केवल प्राण रक्षा करता है। डॉक्टर निस्वार्थ भाव से मरीज क ो हर संभव बीमारी से उसकी रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य यह है कि हमें स्वच्छता का खास ध्यान  रखना चाहिए। यदि हम अपने साथ साथ अपने वातावरण की स्वच्छता का ध्यान भी रखे तो हम विभिन्न बिमारियों से बच सकते हैं। साफ सफाई के  प्रति हमें सभी को जागरूक करना चाहिए। इससे हम पुरे समाज को बिमारियों से बचा सकते हैं। एक  स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। हम सबको स्वच्छता अपनाकर बिमारियों को दूरभगाने का सहयोग करना चाहिए।हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग, प्राणायाम, सैर करना चाहिए। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, प्रिंसिपल महेशचंद्र अग्रवाल, भगवतदयाल कटारिया, सतीश बठला,अमित गुप्ता, सोनू सरदार,मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रोहित अरोडा, रणबीरसिंह छोटेलाल, सतविन्द्रसिंह रिंकू ,सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा,लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की, संजय ढंाडा आदि मौजूद थे।