Home जिले के समाचार लॉयस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना : यश चोपड़ा

लॉयस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना : यश चोपड़ा

0
लॉयस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना : यश चोपड़ा
लॉयस क्लब यमुनानगर-जगाधरी के सदस्य सिविल अस्पताल यमुनानगर में मरीजों को भोजन वितरित करने जाते हुए

यमुनानगर। लॉयस क्लब यमुनानगर-जगाधरी द्वारा सेवा कार्य की पहल करते हुए सिविल अस्पताल यमुनानगर में वर्ष 2018-19 का पहला प्रोजेक्ट किया गया है। जिसमें सिविल अस्पताल में लगभग 500 मरीजों को भोजन वितरित किया गया। लॉयस क्लब के प्रधान यश चोपड़ा ने बताया कि क्लब के माध्यम समाजसेवा से संबंधित कार्य समय समय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और क्लब के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते है। उन्होंने कहा कि लॉयस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर लॉयस क्लब के सदस्य एसपी चोपड़ा, बलविन्द्र सिंह, अश्वनी दत्ता, हर्ष साहनी, पलविन्द्र सिंह, दीपक बख्शी, विनोद जलोत्रा, मधु सुमन गुप्ता, अनिल गुलाटी, सिकन्दर मल्होत्रा, सुरज वोहरा, उमरेश सौंदी, अजय मल्होत्रा एवं जगन्नाथ मेहन्दीरत्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।