Home जिले के समाचार किसान का बेटा इसरो के लिए तैयार करेगा स्पेस क्राफट और सेटेलाइट के डिजाइन..

किसान का बेटा इसरो के लिए तैयार करेगा स्पेस क्राफट और सेटेलाइट के डिजाइन..

0
किसान का बेटा इसरो के लिए तैयार करेगा स्पेस क्राफट और सेटेलाइट के डिजाइन..


यमुनानगर (बिलासपुर)। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका शर्मा ने बताया कि कमलजोत सिंह ने विद्यालय से वर्ष 2011 में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद मुरथल तकनीकी कॉलेज में  इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के बाद  इस्जैक यमुनानगर में  इंजीनियर के पद पर दो साल कार्य किया। इसके पश्चात  कमलजोत सिंह  ने  घर पर तैयारी कर  इसरो की परीक्षा दी, जिसमें उसका सलेक्शन हो गया। उन्होंने कहा कि कमलजोत ने  अपने  माता पिता व गांव का नाम  प्रदेश व देश स्तर पर  रोशन कर दिया है। विद्यालय की ओर से कमल जोत सिंह को सम्मानित करना विद्यालय स्टाफ सदस्यों के लिए एक गर्व की बात है। कमलजोत सिंह का इसरो में सिलेक्शन विद्यालय के अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कमलजोत के पिता हरपाल सिंह किसान और मां जसपाल काैर हाउस वाइफ है।
रिपोर्ट : पंकज बत्रा, बिलासपुर