Home जिले के समाचार कांग्रेस सरकार बनने पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर कसेंगे लगाम : सतीश दताना

कांग्रेस सरकार बनने पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर कसेंगे लगाम : सतीश दताना

0

यमुनानगर (रादौर)। पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सतीश दताना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को रादौर, सांगीपुर, धौलरा, घेसपुर आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर सतीश दत्ताना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। जिसमें सभी धर्मों व वर्गों के लोगों का बराबर मान सम्मान है। भाजपा ने जनता से किया गया कोई भी वायदा पुरा नहीं किया। किसानों को स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने का वायदा किया गया था। जो आज तक नहीं निभाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अवैध खनन माफिया फल फुल रहा है और ओवरलोडिंग वाहन मिलीभगत से सडकों पर दौड रहे है। लेकिन सरकार सोई हुई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अवैध खनन माफिया व ओवरलोडिंग पर लगाम कसी जाएगी। इस अवसर पर दीप राणा, संजीवराणा पालेवाला, प्रेमपाल प्रेमी, जगमाल घेसपुर, बलिन्द्र कांबोज, सुरेन्द्र बरसान, देवेन्द्र लक्की एमसी रादौर, ईश्वरसिंह पूर्व सरपंच संागीपुर, रोहित कांबोज, रमेश वाल्मीकि, साहबसिंह जठलाना, रामकिशन अलाहर, सूनील राणा नागल, रामानंद खजूरी, शिवशर्मा, कमाल खान, रवि उन्हेडी आदि मौजूद थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com