Home जिले के समाचार 21 से 25 सितंबर तक माऊंट आबू में मीडिया सम्मेलन, पत्रकारों को बताई जाएगी तनावपूर्ण वातावरण में खुद को तनावमुक्त रहने की विधि

21 से 25 सितंबर तक माऊंट आबू में मीडिया सम्मेलन, पत्रकारों को बताई जाएगी तनावपूर्ण वातावरण में खुद को तनावमुक्त रहने की विधि

0

यमुनानगर। (रादौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माऊंट आबू (राजस्थान) की मीडिया विंग की ओर से 21 से 25 सितंबर तक माऊंट आबू में मीडिया सम्मेलन का आयोजन करवाया जा रहा है। मीडिया सम्मेलन में देश के हजारों पत्रकारों के अलावा विदेशों से भी जाने माने पत्रकार भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुयायी डॉ रघुबीरसिंह ने बताया कि मीडिया सम्मेलन में देश के जाने माने विशेषज्ञ अपने विचार रखेगे। वहीं आश्रम की ओर से पत्रकारों को आज के तनावपूर्ण वातावरण में अपने आप को  तनावमुक्त रहने की विधि बताई जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के युग में मीडिया से जुडे कर्मियों पर समाचारों को लेकर काफी तनाव होता है। इसी तनाव को दूर क रने के लिए आश्रम की ओर से मीडिया विंग के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश से भी हर वर्ष सैकडों की संख्या में मीडिया जगत से जुडे लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचते है। इस बार भी काफी संख्या में मीडिया जगत के लोग कार्यक्रम में पहुंचेगे।