Home जिले के समाचार वैल्फेयर एसो० रादौर ने शहीद उद्यमसिंह का शहीदी दिवस मनाया

वैल्फेयर एसो० रादौर ने शहीद उद्यमसिंह का शहीदी दिवस मनाया

0
वैल्फेयर एसो० रादौर ने शहीद उद्यमसिंह का शहीदी दिवस मनाया
शहीद उद्यमसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते वैल्फेयर एसो० के सदस्य। 
यमुनानगर (रादौर)। वैल्फेयर एसो० रादौर की ओर से सोमवार को शहीद उद्यमसिंह का 78वाँ शहीदी दिवस रॉयल गार्डन पैलेस में मनाया गया। संस्था के प्रधान कर्मवीर खुर्दबन, हरियाणा कांबोज सभा के जिला सचिव लालचंद कांबोज व अखिल भारतीय कांबोज महासभा के महासचिव ज्ञानचंद कांबोज के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शहीद उधमसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने समाजिक बुराईयों को जड से समाप्त करने की शपथ ग्रहण की। ज्ञानचंद कांबोज व लालचंद राझेडी ने कहा कि शहीद उद्यमसिंह ने भारतमाता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करवाने में अहम् भूमिका निभाई थी। उद्यम सिंह ने जलियांवाला बाग में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की हत्या के जिम्मेवार जनरल ओडायर को इग्लैंड में जाकर मारा था। उद्यमसिंह ने निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया था। हमें ऐसे महान क्रान्तिकारी पर गर्व है। जिसने युवाओं के लिए देशभक्ति का संदेश दिया। हमें शहीद उद्यमसिंह के जीवन से प्ररेणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करते हुए देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहना चाहिए। तभी हम शहीदों के सपनों का भारत बना सकते है। इस अवसर पर  प्रधान कर्मवीर खुर्दबन,सुशील अग्रवाल,प्रिंसिपल महेशचंद्र अग्रवाल, भगवतदयाल कटारिया, सतीश बठला,अमित गुप्ता, सोनू सरदार,मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रोहित अरोडा, रणबीरसिंह छोटेलाल, सतविन्द्रसिंह रिंकू ,सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा,लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की, संजय ढंाडा आदि उपस्थित थे।