Home जिले के समाचार नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने शुरू किया मंथन

नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने शुरू किया मंथन

0
नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने शुरू किया मंथन

यमुनानगर। भाजपा यमुनानगर जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बाई पास रोड स्थित पंचायत भवन में पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्र खदरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला, हरियाणा विधान सभा स्पीकर एवं जगाधरी से विधायक चौधरी कँवर पाल, यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा, रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा, यमुनानगर जिले के प्रभारी गजेंद्र सलूजा, प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट, हरकोफ़ेड के चेयरमेन रामेश्वर चौहान, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंघल, पूर्व सीनियर डेप्युटी मेयर पवन बिट्टु, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र बनकट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन अक्तूबर माह में होने वाले नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किय गया। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजेश सपरा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता ईमानदार और पारदर्शी सरकार की है। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का नगर निगम मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किए जाने का फैसला बहुत ही दूरदर्शिता पूर्ण है। मेयर चुनाव में पार्षदों की जिस तरह से खरीद फरोख्त पिछली सरकारों में होती रही है यह सभी जानते हैं। अब भाजपा सरकार ने इस फैसले से मेयर चुनाव में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला एक सराहनीय कदम है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी नीतियां तय करने व चहुंमुखी विकास के प्रति गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। कार्यकत्र्ता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। प्रदेश के मध्यम व निम्र आय वर्ग के लोगों को बिजली के बिलों में जो राहत दी गई है, उससे उन्हें बहुत बड़ा लाभ पहुंचेगा। भाजपा सरकार ने शहरों में 24 घंटे बिजली देना शुरू किया है। धीरे-धीरे प्रदेश के प्रत्येक गांव में पूरे समय बिजली देनी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयुष्मान योजना लागू की गई है, इससे प्रदेश के 17 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर इस योजना के बारे में बताएं, ताकि कोई भी परिवार इससे वंचित ना रह जाए। प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट  ने कहा कि कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर वोटर सर्वे का कार्य करें और अवैध वोटों को कटवाने व नए वोट बनवाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम मेयर व पार्षदों का चुनाव पार्टी के चुनाव चिंह कमल के निशान पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को शक्तिशाली बनाना है ओर संगठन शक्तिशाली बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जुडक़र कार्य करना है क्योंकि जो संगठन मजबूत होता है चुनावों में उसकी ही विजय होती है। उन्होंने  कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहिन है। वर्तमान भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य कर रहें है। मौक़े पर प्रदेश, जिले एवं मंडलों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।