Home कृषि | किसान अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का संसद घेराव 23 अक्टूबर को

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का संसद घेराव 23 अक्टूबर को

0

रादौर। अखिल भारतीय कि सान कांग्रेस की ओर से 23 अक्टूबर को सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में संसद का घेराव किया जा रहा है। घेराव को कामयाब बनाने के लिए रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के जिला प्रधान सतीश सांगवान धौलरा ने गांव सागडी, टोपरा, खेडी, भागुमाजरा, सतगौली आदि का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को घेराव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि संसद घेराव में जिला यमुनानगर से हजारों की संख्या में किसान व मजदूर भाग लेने दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावो से पहले स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का किसानों से वायदा किया था। लेकिन साढे चार साल बीत जाने के बावजूद आज तक भाजपा ने अपना वायदा नहीं निभाया। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे है। जिससे किसान कर्जमंद होता जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढने से किसानों की कमर टूट गई है। लेकिन सरकार किसानों की कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संसद घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर किसानों व मजदूरों की आवाज को बुलंद करें। इस अवसर पर बलिन्द्र संधाय, विरेन्द्र ढांडा, जयपाल ढांडा, अमरेन्द्र मानकपुर, जसविन्द्र रत्तुवाला, नायब सुढैल, अजय मेैहला, युद्धवीर काठवाला, सचिन ठसका, रूद्रप्रताप, चन्द्रभान ठसका, गुरनाम संधू, मन्द्रिपाल मोंटी, राकेश कुमार, दवनीत सांगवान, आंसू सांगवान, विजय धौलरा, सौरव धौलरा आदि मौजूद थे।