Home स्कूल | कॉलेज श्री कृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

श्री कृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

0
श्री कृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
समीक्षा ने प्रथम तथा  काजल ने द्वतीय स्थान पाया
यमुनानगर/साढौरा। रसूलपुर के श्री कृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता में सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों बारे जानकारी दी गई। मुख्याध्यापिका सुनीता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी विद्याथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दो चरणों की इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी के बच्चों ने भाग लिया। दूसरे चरण में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। पहले चरण में कक्षा पांचवी की समीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा चौथी की काजल ने द्वतीय स्थान हासिल किया। दूसरे चरण में कक्षा सातवीं की दिया ने प्रथम स्थान व कक्षा आठवीं की शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, रिंकू कुमार व रजनीश कुमार उपस्थित थे।