Home जिले के समाचार आदिबद्री में बसंतपंचमी के अवसर पर अंतर्राट्रीय सरस्वती महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन

आदिबद्री में बसंतपंचमी के अवसर पर अंतर्राट्रीय सरस्वती महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन

0
यमुनानगर। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा 6 फरवरी से 10 फरवरी 2019 तक वसंतोत्सव के पावन अवसर पर अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आदिबद्री में सरस्वती महोत्सव का आयोजन 6 फरवरी 2019 को प्रात: 11 बजे व मुख्य कार्यक्रम 6 फरवरी को ही दोपहर 2 बजे सरस्वती नगर में किया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त गिरीश अरोरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्ररीय सरस्वती महोत्सव 2019 के 6 फरवरी को प्रात: 11 बजे आदिबद्री में व इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे सरस्वती नगर में कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा मुख्यातिथि होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्ररीय सरस्वती महोत्सव में विशिष्ठ अतिथि हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, अम्बाला के सांसद रतन लाल कटारिया, सढौरा के विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर के विधायक घनश्याम  दास अरोड़ा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा व हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के सदस्य पदम भूषण दर्शन लाल जैन रहेंगे तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी मलिक आनंद, हरकोफैड के अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, हरियाणा स्वास्थ्य कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष ऋषि पाल सैनी, भारतीय चिकित्सा परिषद हरियाणा के अध्यक्ष ऋषिराज वशिष्ठ व हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लि. के जीएल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी। इसके साथ ही हरियाणा सरस्वती धरोहर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत बाला जी जोशी, सलाहकार अमित झां, डिप्टी चेयरमैन प्रशांत भारद्वाज व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खण्डेलवाल भी अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। उपायुक्त श्री अरोरा ने बताया कि सरस्वती नदी का उदगम स्थल यमुनानगर जिले के आदिबद्री क्षेत्र से हुआ है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार पवित्र सरस्वती नदी को धरा पर लाने के लिए प्रयासरत है व अब तक सरकार द्वारा इसे कार्य रूप देने के लिए 50 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा चुकी है व सरस्वती  नदी के उत्थान के कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सरकार आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जिन पर कार्य चल रहा है।