Home जिले के समाचार रादौर शहर में रोटरी कल्‍ब की ओर से मनाया अंतराष्‍ट्रीय मजदूर दिवस

रादौर शहर में रोटरी कल्‍ब की ओर से मनाया अंतराष्‍ट्रीय मजदूर दिवस

0
रादौर। शहर में रोटरी कल्ब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान एडवोकेट पुनीत गर्ग ने कहा कि विश्व मजदूर दिवस की शुरूआत अमेरिका के शिकांगों में एक मई 1886 में हुई थी। इस दिन अमेरिका के लाखों मजदूरों ने 8 घंटे काम करने की मांग को लेकर एक साथ हडताल शुरू की थी। अमेरिका में इस हडताल के दौरान कई मजदूरों की जान चली गई थी। कई मजदूरों की जान जाने के बाद ही उनको उनका हक मिला था। हडताल के दौरान शिकागों की एक मार्कीट में विस्फोट हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों पर गोली चलाई और कई मजदूरों की जान चली गई थी। जिसके बाद सरकार को मजदूरों की मांगें पुरी करनी पडी थी। दुनियाभर के मजदूरों को सम्मान देने के लिए तब से एक मई को पुरी दुनियां में मजदूर दिवस मनाया जाता है। देश व दुनिया के विकास में मजदूर वर्ग द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। किसी भी देश के मजदूर उस देश की बुनियाद को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेशपाल बंचल,  एडवोकेट अजय शंाडिल्य, अशोक चौहान, रामकुमार वर्मा, डॉ अशोक मिगलानी, राजीव शर्मा, सुमित गोयल आदि मौजूद थे।