Home जिले के समाचार जल पुर्ति विभाग ने 13 वार्डों का किया सर्वे मकान व प्‍लाट के साईज के हिसाब से वसूल करेगे पानी का बिल

जल पुर्ति विभाग ने 13 वार्डों का किया सर्वे मकान व प्‍लाट के साईज के हिसाब से वसूल करेगे पानी का बिल

0
जल पुर्ति विभाग ने 13 वार्डों का किया सर्वे मकान व प्‍लाट के साईज के हिसाब से वसूल करेगे पानी का बिल

रादौर। जलापुर्ति विभाग अब शहर के लोगों से पीने के पानी का बिल मीटर के अनुसार या मकान व प्लाट के साईज के हिसाब से वसूल करेगा। जिसको लेकर विभाग की ओर से शहर के सभी 13 वार्डों में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पुरा होते ही स्थानीय लोगों को पीने के पानी के नये नियमों के अनुसार पानी का बिल दिया जाएगा। अब तक शहर के 6 वार्डों में सर्वे का कार्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुरा कर लिया गया है। अगले दो से तीन महीनों में सर्वे का कार्य पुरा हो जाएगा। योजना के बारे में जानकारी देते हुए जलापुर्ति विभाग रादोैर के एसडीओ ने बताया कि शहर में किये जा रहे सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों को अपने मकान या प्लाट के साईज के बारे में सर्वे टीम को विस्तार से जानकारी देेनी होगी। मकान या प्लाट के साईज के अनुसार सरकार ने पीने के पानी की दरे निर्धारित की है। वहीं जो व्यक्ति पीने के पानी के नल पर मीटर लगवाना चाहे तो वह लगवा सकता है। मीटर की दरे भी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी मकान या प्लाट के अनुसार 50 से 100 वर्ग मीटर तक 50 रूपए प्रतिमाह, 200 से 300 वर्ग मीटर तक 250 रूपए महीना, वहीं 200 से 300 वर्ग मीटर तक 450 रूपए महीना अदा करेगा। वहीं पानी का मीटर लगवाने पर 10 किलो लीटर पानी का इस्तेमाल करने पर ढाई रूपए, 10 से 20 किलो लीटर तक 5 रूपए, 20 से 30 किलो लीटर तक 8 रूपए तक, 30 किलो लीटर से अधिक पानी इस्तेमाल करने पर 10 रूपए अदा करने होगे। 1 जनवरी 2018 से पानी की नई दरे लागू की जा रही है। सर्वे के दौरान शहर में पाए जा रहे अवैध नल कनैक्शनों के मालिकों को नोटिस देकर कनैक्शन वैध करवाने बारे कहा जा रहा है। 200 से अधिक लोगों को नोटिस दिए जा चुके है। शहर के लोग बाजार से मीटर खरीदकर लगवा सकते है। उनका बिल मीटर के अनुसार दिया जाएगा।