Home जिले के समाचार पशु अस्पताल रादौर में मनाया गया वर्ल्‍ड वेटरनरी डे

पशु अस्पताल रादौर में मनाया गया वर्ल्‍ड वेटरनरी डे

0
पशु अस्पताल रादौर में मनाया गया  वर्ल्‍ड वेटरनरी डे

रादौर। पशु अस्पताल रादौर में वर्ल्‍ड वेटरनरी डे मनाया गया। इस अवसर पर पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ सत्यवीरसिंह ने वर्ल्‍ड वेटरनरी डे मनाने के उदेश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दिवस इसलिए मनाया जाता है कि पशु पालको व पशु चिकित्सकों के बीच अच्छा संबंध स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक नई तकनीक व वैज्ञानिक तरीके अपना कर अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकते है। पशु स्वस्थ होने पर ही उनकी आमदन बढ सकती है। इस ब्रहमाण्ड में मौजूद सभी जीव जंतू, पक्षी तथा अन्य प्राणियों का अपना एक अहम आस्तित्व है। प्राकृतिक एवं पर्यावरण को ठीक रखने के लिए यह सब जरूरी है। जीव जंतू व मनुष्य एक दूसरे के पूर्वक हेै। हमें जीव जंतुओं को पुरा महत्व देना चाहिए। जीव जंतुओं के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होने कहा कि पशु पालकों को पशुओं में होने वाली अनेक बिमारियों जैसे पनैला, पीछा दिखाना व बांझपन के बारे में जानकारी दी। डॉ० देवकीनंदन रादौर ने पशुओं में आने वाली बिमारियों को रोकने व टीकाकरण आदि पर प्रकाश डाला।