Home जिले के समाचार अरविंद रोहिल गुरुजी को समाजसेवा के क्षेत्र में समाज रतन पुरस्कार देकर किया सम्‍मानित

अरविंद रोहिल गुरुजी को समाजसेवा के क्षेत्र में समाज रतन पुरस्कार देकर किया सम्‍मानित

0
अरविंद रोहिल गुरुजी को समाजसेवा के क्षेत्र में समाज रतन पुरस्कार देकर किया सम्‍मानित

रादौर। शहर निवासी अरविंद रोहिल गुरुजी को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर जीवनदीप संस्था की ओर से उन्हें लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड, समाज रतन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जीवनदीप संस्था की ओर से शहर के सत्यम पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएफएससी सुरेन्द्रसिंह धौलरा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। 75 वर्षीय अरविन्द रोहिल गुरुजी शहर के मुकंदलाल स्कूल में 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। इसके अलावा अरविन्द रोहिल शहर की रोटरी क्लब, रोटरेक्ट कल्ब, मानव सेवा सदन व अन्य कई संस्थाओं से जुडकर समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले लगभग 50 वर्षों से अपनी सेवाए प्रदान करते आ रहे है। जिन्हें बहुत सी संस्थाओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का मक्सद मानवता की सेवा करना है। मानवता की सेवा करने पर उन्हें सच्चा सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढी समाजसेवा के कार्यो में बहुत कम रुचि ले रही है। उनका प्रयास है कि वह युवाओं को समाजसेवा से जोडकर उन्हें अच्छे कार्यों की प्रेरणा दी जा सके। इस अवसर पर कार्यक्र म में अरविन्द रोहिल गुरुजी, ऊषा शर्मा, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, रमन शर्मा प्रिंसिपल डीएवी स्कूल रादौर, डॉ अजय मिश्रा, इंस्पैक्टर रोशनलाल सैनी, विपिन शर्मा, मास्टर गुरचरणसिंह, रोहित अरोड़ा, विजय शर्मा, केशव नसीब, अजय बंसल, सुभाष कांबोज, सुरेश, अनिल, अमित गुप्ता, पोला, अजय बंसल, राजीव रोहिला भुरा आदि मौजूद थे।