Home जिले के समाचार अनाजमंडी एसोसिएशन जठलाना में नवनियुक्त मंडी प्रधान आदित्य शर्मा को मंडी के आढतियों ने फुल मालाएं पहनाकर कियासम्मानित

अनाजमंडी एसोसिएशन जठलाना में नवनियुक्त मंडी प्रधान आदित्य शर्मा को मंडी के आढतियों ने फुल मालाएं पहनाकर कियासम्मानित

0
अनाजमंडी एसोसिएशन जठलाना में नवनियुक्त मंडी प्रधान आदित्य शर्मा को मंडी के आढतियों ने फुल मालाएं पहनाकर कियासम्मानित

रादौर। अनाजमंडी एसोसिएशन जठलाना की एक विशेष बैठक का आयोजन मंडी परिसर में किया गया। बैैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें आदित्य शर्मा जठलाना को सर्व सम्मति से एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। आदित्य शर्मा गांव जठलाना के सरपंच रह चुके है। उपप्रधान सुदेश राणा महासचिव पवन बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बंसल व प्रमोद गर्ग को सलाहकार नियुक्त किया गया। एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनोद कुमार गर्ग की देख रेख में आयोजित हुई बैठक में मंडी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। नवनियुक्त मंडी प्रधान आदित्य शर्मा को मंडी के आढतियों ने फुल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान आदित्य शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वह उसे पुरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका उदेश्य संगठन को मजबुत बनाना होगा। वह आढतियों की मांगों को पुरा करवाने के अलावा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करेगे। मंडी में अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जठलाना मंडी में शैड टूट चुका है। वह प्रशासन से मंडी का शैड बदलवाने की मांग करेंगे। मंडी में पीेने के पानी व शौचालय की बेहतर व्यवस्था करेंगे। इस अवसर पर मंडी के आढती मुनीष कांबोज, पवन बंसल, विनोद कंबोज, लक्की गर्ग, विनोद गर्ग, प्रमोद बंसल, श्यामसुंदर बसंल, सुदेश राणा संधाली, विनीत कांबोज, संजू शर्मा,रोबिन शर्मा, अनिल कुमार, दिनेश शर्मा, कृष्ण कुमार, मुनीष कांबोज मारूपुर आदि मौजूद थे।