Home जिले के समाचार शुकराना कीर्तन समागम में सजा रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

शुकराना कीर्तन समागम में सजा रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

0
शुकराना कीर्तन समागम में सजा रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

मेयर हाउस के उद्घाटन पर आयोजित शुकराना कीर्तन समागम में सजा कीर्तन दरबार हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने नए कैंपस में प्रवेश पर मेयर को दी बधाई।
यमुनानगर। नगर निगम मेयर हाउस के उद्घाटन के उपलक्ष्य में रात को शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। अपने नए कैंपस में प्रवेश करने से पूर्व मेयर मदन चौहान द्वारा सतगुरु का शुकराना करते हुए कीर्तन दरबार सजवाया गया। कार्यक्रम में सेवापंथी अडडणशाही सभा व संत निश्चल सिंह संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में पहुंची संगतों को रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से निहाल किया। समागम में सजे कीर्तन दरबार में पौंटा साहिब गुरुद्वारा से आए भाई मोहकम सिंह, सहारनपुर से संत जसकरण सिंह, यमुनानगर जगाधरी कीर्तन सभा से काका अनमोल सेठ, बीबी कंवलजीत कौर, बीबी जसवीर कौर, भाई हरविंद्र सिंह व भाई प्रभजोत सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में सेवापंथी महंत कर्मजीत सिंह ने संगत से गुरमति विचारों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि मेयर मदन चौहान को जो पद मिला है, यह सब गुरु जी के आशीर्वाद से प्राप्त होता है, जो गुरु के चरण शरण में रहकर धार्मिक, समाज हित, गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता व न्याय के लिए कार्य करने की इच्छा रखते हैं। महंत करमजीत सिंह ने कहा कि आज मेयर मदन चौहान ने सतगुरु का शुकराना करते हुए अपने नए कैंपस में प्रवेश करने से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी का कीर्तन करवाया है। यह सबसे उत्तम एवं प्रशंसनीय कार्य है। महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का 550वें प्रकाशोत्सव पर विशाल समागम करने की चर्चा की। इस समागम में सर्वहित के लिए शिक्षण संस्थान बनाने की बात कही। उन्होंने समूह संगत की ओर से मेयर मदन चौहान को बधाई दी। महंत कर्मजीत सिंह व यमुनानगर जगाधरी कीर्तन सभा के संचालक इंद्रमोहन सिंह टिक्का ने मेयर मदन चौहान व उनकी पत्नी सुनीता चौहान को सतगुरु की बख्शीश सिरोपा भेंट किया। हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल व भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी समेत शहर के गणमान्य लोगों ने मेयर मदन चौहान को बधाई दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर मेयर मदन चौहान ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। समागम समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। समागम में मनोरंजन सिंह साहनी, एडवोकेट मकेश गर्ग, अमर सिंह, राजिंद्र धीमान, सुशील जयसवाल, पीपी सिंह, रविंद्र सिंह विकी, इंद्रमोहन सिंह टिक्का, गुरबख्श सिंह, परमजीत सिंह बब्बू, वि‌पिन भल्ला, गुरमेहर सिंह, प्रोफेसर मनजीत सिंह, भोपेश, स्वामी जी, गुरचरण सिंह चावला, हरजिंद्र सिंह जिनी, हरभजन सिंह, संतोष सिंह, सुखवंत सिंह, रघुवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह मोंगा, गुरदयाल सिंह रंधावा, मनदीप सिंह भल्ला, कमलप्रीत सिंह, पूर्ण चंद, हरविंद्र पाल सिंह बालिया, अरविंद शर्मा, प्रकाश कवात्रा, हरविंद्र सिंह बल्लू, दिनेश चहल ,कमल देवगन को महंत कर्मजीत सिंह ने सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया।