कमिश्नर ने नालों में मिले अवैध कब्जे व स्लैब हटवाने व गहराई तक गाद निकालने के दिए निर्देश
#यमुनानगर_हलचल। मानसून में शहर की कॉलोनियों में जलभराव की दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम गंभीर है। नगर निगम द्वारा जहां नालों की सफाई की जा रही है, वहीं नगर निगम के मेयर, कमिश्नर व अन्य आलाधिकारी नालों की सफाई व पानी की निकासी पर विशेष नजर लगाए हुए है। वीरवार सुबह नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने ज्वाइंट कमिश्नर बीबी कौशिक, एसई आनंद स्वरूप व सीएसआई अनिल नैन के साथ शहर के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर धर्मवीर सिंह को कई स्थानों पर नालों के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई स्लैब व अन्य कब्जे मिले। एक स्थान पर डेयरी संचालक नाले में गंदगी डालता मिला। जिसे मौके पर ही अधिकारियों ने नोटिस दिया गया। कमिश्नर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को नालों की गहराई तक गाद निकालकर नियमित सफाई करने व अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को शहर से पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने, कब्जे हटाने व क्षतिग्रस्त नालों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए अधिकारियों का कहा गया।