Home जिले के समाचार यमुनानगर विधायक को भाई का शौक, सीएम हरियाणा पहुंचे ढांढस बंधाने

यमुनानगर विधायक को भाई का शौक, सीएम हरियाणा पहुंचे ढांढस बंधाने

0
यमुनानगर विधायक को भाई का शौक, सीएम हरियाणा पहुंचे ढांढस बंधाने
#यमुनानगर_हलचल। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल माडल टाऊन यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके 60 वर्षीय छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाला के आकस्मिक निधंन पर शौक संप्तप परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वे दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि राधे श्याम मानिकटाला के स्वर्गवासी होने से परिवार को जो कमी हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि परम पिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि 10 अक्तूबर 2020 दिन शनिवार को मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के छोटे भाई राधे श्याम मानिकटाला का बीमारी से निधंन हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। स्वर्गीय राधेश्याम मानिकटाला अपने पीछे पत्नी रमादेवी, पुत्र अभिषेक मानिकटाला, पुत्री माधुरी व भरापूरा परिवार छोड गए हैं।
इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व बलवंत सिंह, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, चेयरमैंन डा. ऋषिपाल सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा जगाधरी मण्डल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भापजा मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, अजय मानिकटाला, चिनमय मानिकटाला, केशव मानिकटालान, राम निवास गर्ग, पूर्व पार्षद संगीता सिंगल, करनेश शर्मा, पार्षद रानी कालड़ा, विभोर पाहुजा, कृष्ण गर्ग, गिरीश पुरी, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार बिश्रोई, सिविल सर्जन डा. विजय दहिया अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व भाजपा के वरिष्ठï एवं युवा नेतागण उपस्थित थे।

.