Home जिले के समाचार बिहार चुनाव परिणामो से भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह

बिहार चुनाव परिणामो से भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह

0
बिहार चुनाव परिणामो से भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह

यमुनानगर हलचल। रादौर – बिहार चुनावो में एनडीए को मिले बहुमत से भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि बिहार में एनडीए को मिले मिले बहुमत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा कायम है। बिहार की जनता ने देश में हो रहे विकास कार्यो पर एक बार फिर से मोहर लगाने का कार्य किया है।

भाजपा के देश की सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य किए व बिहार में हुए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यो परिणाम स्वरूप ही एक बार फिर बिहार में एनडीए को बहुमत मिला है। जिससे बिहार को विकास में अपनी भागीदारी मिलना पूरी तरह से सुनिश्चित हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक सफल नेतृत्व दिया है। उनके नेतृत्व में ही भाजपा शासित सभी राज्यों व केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में विकास कायो को गति दी जा रही है। देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए जा रहे फैसलो से देश आगे बढ़ रहा है। आज पूरा विश्व देश की बढ़ती ताकत को देख रहा है। यही कारण है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो में देश को सुरक्षित मान रही है और उनके नेतृत्व को पंसद कर रही है।

जनता के इस विश्वास के बल पर भाजपा का यह विजयी क्रम इसी प्रकार आगामी वर्षो में भी आगे बढ़ता रहेगा। मौके पर पूर्व चेयरमैन डा. ऋषिपाल सैनी, मंडल महामंत्री धनपत सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन शशि दुरेजा, कल्याण सिंह मंधार, सुरेन्द्र चीमा, विरेन्द्र चानना, विनोद सिंगला, भगवत दयाल कटारिया, मुकेश मक्की, विक्रम बैंडी, राजकुमार शर्मा इत्यादि मौजूद थे।