Home Radaur Radaur : भाजपा रादौर मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Radaur : भाजपा रादौर मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
Radaur : भाजपा रादौर मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

यमुनानगर हलचल।  भाजपा मंडल रादौर की एक बैठक शहीद उधमसिंह कांबोज धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र मुंजाल व महामंत्री धनपत सैनी ने की।

इस अवसर पर मंडल रादौर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुदेश राणा को महामंत्री, रामकुमार, नरेश राणा, रामपाल अग्रवाल व नीलम अंटावा को उपाध्यक्ष की जिमेंवारी दी गई। जबकि जगदीश बैंडी, संजय बकाना, अश्वनी जुब्बल, व सुनीता बैंडी को सचिव, डा. बिमल गर्ग को कोषाध्यक्ष, डा. प्रीती गर्ग को महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, अनिल सैनी को सह मीडिया प्रभारी, मुकेश अरोड़ा मक्की को युवा मोर्चा अध्यक्ष, निर्मल सैनी को किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुखदेव नागल को अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, अमित कांजनू को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, पम्मी खेडक़ी को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष व धनश्यामदास मनचंदा को कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभी सदस्यो को जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनसे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। यही कारण है कि पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ता का समय समय पर पूरा मान सम्मान किया जाता है और उसकी मेहनत के अनुसार की उसे पार्टी संगठन की ओर से दायित्त्व देकर उसका सम्मान बढ़ाया जाता है।

उन्होनें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो से अपील की कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करे। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, चेयरमैन शशि दुरेजा, सुरेन्द्र चीमा, अर्जुन पंडित, सुशील बत्तरा, पृथ्वी सिंह भागूमाजरा, विनोद सिंगला, आदित्य कांबोज, विक्रम बैंडी, विक्रम वाल्मिकी इत्यादि मौजूद थे।