Home जिले के समाचार Yamunanagar : जिला में आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए, 15 आए नए केस

Yamunanagar : जिला में आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए, 15 आए नए केस

0
Yamunanagar : जिला में आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए, 15 आए नए केस
यमुनानगर हलचल। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.18 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 303 दिन है।
अब तक जिले में कुल 5444 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5182 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चुके हैं।
आज 18 नवम्बर 2020 को 15 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 17 वर्षीय लडका गांव शाहकामेशपुर से, 25 वर्षीय पुरूष गांव रटौली से, 63 वर्षीय पुरूष मुकन्द विहार कांसापुर से, 38 वर्षीय पुरूष हनुमान गेट जगाधरी से, 61 वर्षीय पुरूष सैक्टर 17 हुडडा जगाधरी से, 65 वर्षीय पुरूष,  34 वर्षीय महिला आत्मनगर नगर बिलासपुर से, 47 वर्षीय पुरूष गांव बापा से, 35 वर्षीय पुरूष गांव कोट मुस्तरका छछरौली से, 18 वर्षीय लडका, 25 वर्षीय महिला पावर ग्रिड कालोनी सैक्टर 17 हुडडा जगाधरी से, 40 वर्षीय महिला गांव दामला से, 45 वर्षीय महिला माडल कालोनी से, 52 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला कालिन्दी कालोनी रामपुरा के रहने वाले है जिला यमुनानगर में 83 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेटÓ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 165 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 37 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 18 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 525 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 117522 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 110031 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2047 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।