Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Kurukshetra : कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की किसी को नही इजाजत

Kurukshetra : कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की किसी को नही इजाजत

0
Kurukshetra : कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की किसी को नही इजाजत

हरियाणा हलचल। कुरुक्षेत्र उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि किसान यूनियन द्वारा दिल्ली घेराव व कर्मचारी संगठनों द्वारा हड़ताल के मध्यनजर रखते प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। इस दौरान किसी को भी जिले में कानून व्यवस्था भंग नहीं करने दी जाएगी। इन प्रदर्शनों के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को शांति व्यवस्था को बिगाडऩे की इजाजत नहीं दी जाएगी।

-3 अधिकारियों को नियुक्त किया डयूटी मैजिस्टे्रट

जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 26 व 27 नवम्बर को किसान यूनियन व अन्य संगठनों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली, कार व मोटरसाईकिल द्वारा पंजाब व हरियाणा के बार्डर पर एकत्रित होकर सभी मार्गों से दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए सुरक्षा की दृष्टिï अधिकारियों को डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है, जिनमें नायब तहसीलदार शाहबाद परमिन्द्र सिंह को कुरुक्षेत्र से मोहड़ी, एईटीसी सेल्स सुरेन्द्र सोलंकी को कुरुक्षेत्र से नीलोखेड़ी व डीएसओ बलबीर सिंह को कुरुक्षेत्र से पिंडारसी रोड़ के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की सीमाओं पर बनाए गए विभिन्न नाकों का निरीक्षण करने के उपरांत बातचीत कर रही थी। उन्होंने जिला में की गई तैयारियों व प्रबंधों के बारे में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपसी तालमेल बनाकर रखे, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तत्परता के साथ निपटा जा सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सभी तैयारियों को समय रहते पुख्ता कर लें। उन्होंने कहा कि किसानों के दिल्ली घेराव व कर्मचारी संगठनों के द्वारा हड़ताल पर जाने के मध्यनजर जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने व रोड़ों को जाम किया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

-जिले में 27 नवम्बर तक रहेगी धारा 144, नियुक्त किया डयूटी मैजिस्टे्रट

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है और जिले की विभिन्न सीमाओं पर पुलिस नाके बनाए गए है तथा डीएसपी स्तर के अधिकारियों की डयूटी लगाई है। कानून एवं शांति व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें। किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें, जो भी सूचना मिलती है पूरी गंभीरता से उस पर तुरंत एक्शन लें। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों पर पैनी नजर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में अवरोध पैदा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और सभी कार्यों के लिए एसडीएम पिहोवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान जिले में 27 नवम्बर स्थिति सामान्य होने तक धारा 144 भी लगा दी गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी 26 व 27 नवम्बर को सडक़ मार्ग द्वारा पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले स्थानों तथा हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले स्थानों पर यातायात-अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 26 व 27 नवंबर 2020 को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया गया है, उसके मद्देनजर राज्य में नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इन प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने व सार्वजनिक शांति बनाए रखने, यातायात व सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के कामकाज को सुविधाजनक सुनिश्चित करना है।

छोटीबड़ी खबर के लिए बने रहिए यमुनानगर हलचल के साथ