Home जिले के समाचार Yamunanagar : देश व्यापी हड़ताल में सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Yamunanagar : देश व्यापी हड़ताल में सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

0
Yamunanagar : देश व्यापी हड़ताल में सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

रादौर हलचल। विभिन्न मांगो को लेकर सभी ट्रैड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित की गई देश व्यापी आम हड़ताल में आज रादौर में भी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सेंटर फॉर ट्रैड यूनियन(सीटू) के बैनर तले हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, आशा वर्कर्स, रिटायर कर्मचारी संघ से जुड़े सदस्य इकठा हुए और मांगो को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

इस दौरान उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार कर्मचारी यूनियनो की मांगो को पूरा नहीं कर देती उनका विरोध प्रदर्शन क्रम समय समय पर इसी प्रकार जारी रहेगा। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता लालचंद कांबोज ने की। रोष प्रदर्शन को कर्मचारी नेता यशपाल चमरोड़ी, प्यारे लाल तंवर पूजा रानी, रेखा रानी, संदीप, रानी देवी व लाल चंद इत्यादि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर लालचंद कांबोज व प्यारेलाल तवंर ने कहा कि कर्मचारी संगठन लंबे समय से सरकार से उनकी मांगो को पूरा करने की मांग करते आ रहे है। लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता का परिचय देते हुए कर्मचारी संगठनो की मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारी संगठनो को विवश होकर सडक़ो पर उतरना पड़ रहा है। सरकार सभी विभागो व उपक्रमो में नीजिकरण की तैयारी कर रही है, जो कि कर्मचारियो के हित में नहीं है।

इससे जनता को भी नुकसान उठाना होगा। इसलिए सरकार नीजिकरण की नीति पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाए। सभी सरकारी विभागो से सरकार ठेका प्रथा को समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को सीधा विभागो के पे-रोल पर करे व पार्ट-1 व पार्ट-2 नीति के तहत लगे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करने की नीति सरकार द्वारा बनानी चाहिए। पक्का होने तक इन कर्मचारियो को समान काम-समान वेतन और सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

पीटीआई सहित सभी विभागों से नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एसटीएफ आई द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल कर संशोधन किया जाए। तानाशाहीपूर्ण तरीके से महंगाई भत्ते व एलटीसी पर लगाई गई रोक को हटाया जाए और कैश वाउचर स्कीम को वापिस लिया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति की समीक्षा की जाए। सभी विभागों में वर्कलोड के अनुसार नए पदों का सृजन किया जाए और रिक्त पड़े पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए। एक्सग्रेसिया रोजगार नीति में लगाई गई शर्ते हटाई जाए और वास्तविक खर्च पर आधारित कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। सभी विभागों के कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी संगठन जल्द ही सरकार के खिलाफ कोई सख्त निर्णय लेने पर विवश हो जाएगें। मौके पर सुनीता, संतोष, गीता, संदीप चानना, मनीष तंवर, अमरनाथ,  स्नेह लता, कांता, सुदेश, सीमा, पुष्पा, गुड्डी, भारती, बेबी रानी, मंजीत, ममता, कृष्णा, बिमला, रिम्पी देवी, निशा देवी, बलविंदर कौर, सोनिया, विकास कुमार, मंजेश, रोशन लाल, छोटे लाल, रजनी, संतोष, सुखवंत, किरण पाल, यशवंत राणा इत्यादि मौजूद थे।

छोटी – बड़ी खबर के लिए बने रहिए यमुनानगर हलचल के साथ