Home जिले के समाचार Yamunanagar : किसान अपने अधिकारो के लिए जागरूक * राणा

Yamunanagar : किसान अपने अधिकारो के लिए जागरूक * राणा

0
Yamunanagar : किसान अपने अधिकारो के लिए जागरूक * राणा

रादौर हलचल। किसानो का हक डकारने की इच्छा रखने वाली सरकार कभी दोबारा सत्ता सुख नहीं भोग पाई। भाजपा सरकार भी अब इसी नीति पर चलते हुए किसानो का अधिकार डकारने का प्रयास करने में लगी है। लेकिन देश व प्रदेश का किसान ऐसा होने नहीं देगा क्योंकि अब किसान अपने अधिकारो के लिए जागरूक हो चुका है। किसान अब हर कीमत पर सरकार से अपना अधिकार लेने के लिए लड़ाई लडऩे के लिए तत्त्पर है।

भाजपा सरकार चाहे कितना भी प्रयास कर ले अब वह किसानो का आवाज को नहीं दबा सकेगी। यह शब्द पूर्व विधायक व इनेलो नेता श्यामसिंह राणा ने कहे। श्यामसिंह राणा ने गुरूवार को हल्का रादौर के गांव बापौली व सढूरा का दौरा किया। इस दौरान दर्जनो की संख्या में भाजपा व कांग्रेस छोडक़र आए कार्यकर्ताओ ने उनके नेतृत्व में इनेलो का दामन थामा। जिन्हें श्यामसिंह राणा ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान इनेलो में शामिल होने वालो में रोहित शर्मा सरपंच बापौली, हिशम सिंह, कृष्ण जयदेव रमेश, भीम सिंह, बलबीर,  धर्मसिंह, यशपाल सांगवान, रमेश, हाकम  प्रेमचंद, धर्मपाल,  सोमनाथ, राजकुमार, जगदीप, बलवान, प्रेमपाल, फकीरचंद, स्वर्ण, कंवर,  जोगिंद्र सिंह व गांव सढूरा से सरपंच प्रतिनिधि सोहन लाल, अमन, अंग्रेज सिंह,  लवकेश शर्मा, प्रकाश चंद,  शादी राम,  राजकुमार, दयाल सिंह,  बालकिशन, बलवान,  सुभाष, रिंकू,  जसवंत, सुदर्शन,  मनोज कुमार,  अंग्रेजसिंह,  करनैल, रामपाल सिंह,  देव सिंह,  नीरज धीमान,  रोशन शर्मा,  राजीव शर्मा व भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख जयनारायण शामिल थे।

इस अवसर पर श्यामसिंह राणा ने कहा कि 3 कृषि अध्यादेशो को लेकर किसान सडक़ो पर है। लेकिन तानाशाही सरकार किसानो को उनके अधिकार देने की बजाए उन पर पानी की बौछारे कर उनके इरादो को कमजोर करने का विफल प्रयास कर रही है। 3 कृषि विधेयक किसानो के हित में नहीं है। इसलिए सरकार इन्हें किसानो पर थोपने का प्रयास न करे।

उन्होंने कहा कि अब तक केन्द्र में भाजपा व कांग्रेस का शासन रहा लेकिन दोनो में से किसी भी पार्टी ने किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कोई हितकारी कार्य नहीं किया। दोनो ने ही इनके खिलाफ नीतियां बनाई। जिससे साफ है कि क्षेत्रीय दल ही इन वर्गो का भला कर सकते है और प्रदेश में इस समय इनेलो से मजबूत कोई क्षेत्रीय दल नहीं है। जिसने सत्ता में रहते हुए हर वर्ग के हितो के लिए नीतियों का निर्माण कर उन्हें लाभ पहुंचाया। भविष्य में भी प्रदेश की जनता इन्हें एक बार फिर से सत्ता सभांलने का मौका देगी।