Home जिले के समाचार Yamunanagar : पुलिसकर्मियों को धक्का देकर ट्रामा सेंटर से दुष्कर्म का आरोपी फरार

Yamunanagar : पुलिसकर्मियों को धक्का देकर ट्रामा सेंटर से दुष्कर्म का आरोपी फरार

0
Yamunanagar : पुलिसकर्मियों को धक्का देकर ट्रामा सेंटर से दुष्कर्म का आरोपी फरार
Yamunanagar : इस प्रिजनर वार्ड से फरार हुआ आरोपी।

Yamunanagar Hulchul : Accused of rape by Trauma Center by pushing policemen absconding

Yamunanagar Hulchul महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आराेपी ट्रामा सेंटर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे खोजने की काफी कोशिश की परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पृथ्वी नगर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ प्रवीण कुमार को थाना फर्कपुर पुलिस ने अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण तब से वह जिला जेल जगाधरी में बंद था। वह कुछ समय से माइग्रेन बीमारी से पीड़ित था। 18 फरवरी को उसे ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लाया गया था। जांच के बाद उसे ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर बने परिजनर वार्ड में भर्ती किया गया था।

रविवार तड़के प्रदीप सिर पकड़ कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जैसे ही पुलिसकर्मी उसे इमरजेंसी वार्ड में चेकअप के लिए ले जाने लगे तो प्रदीप पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी काफी तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।

इससे पहले भी हुआ था भर्ती :

पुलिस के अनुसार जेल से प्रदीप को हर माह रूटीन में चेकअप के लिए ट्रामा सेंटर में मेडिकल के लिए लाया जाता था। कुछ दिन पहले भी वह एक सप्ताह तक कैदी कक्ष में भर्ती रहा था। कक्ष के अंदर ही पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। हर समय अंदर से गेट का ताला लगाकर रखा जाता है।

दबिश दे रहे हैं : कमलदीप गोयल

एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि इस मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ प्रवीण के अलावा दो पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज किया गया है। उनकी विभागीय जांच होगी। प्रदीप को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर में घुस कर महिला से किया था दुष्कर्म :

थाना फर्कपुर में 4 अगस्त 2020 को एक महिला ने केस दर्ज कराया था कि उसकी शादी को 13 साल हो गए हैं। उसके पास दो बच्चे भी हैं। उसका पति करीब एक साल पहले बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई परंतु वह वापस नहीं लौटा। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने लगी। पृथ्वी नगर निवासी प्रवीण कुमार दूध बेचने का काम करता था। मई 2020 में वह उससे दूध लेने लगी।

एक दिन प्रवीण ने उससे कहा कि वह उसे अच्छी लगती है और उससे शादी करना चाहता है। परंतु उसने शादी करने से मना कर दिया। 15 जून की रात को प्रवीण दीवार फांद कर घर में घुस आया। उसने कमरे में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उससे मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कह कर फरार हो गया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी।

Also Read : Preparations for Sealing 61 Shops on Workshop Road, Yamunanagar

.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog