Home धर्म | समाज Yamunanagar : 5 साल तक लगनी थी कानों के सुनने की मशीन, रोटरी क्लब यमुनानगर रिवेरा ने साढे 4 साल की उम्र में ही रिशभ को सुनाई दुनिया की आवाज

Yamunanagar : 5 साल तक लगनी थी कानों के सुनने की मशीन, रोटरी क्लब यमुनानगर रिवेरा ने साढे 4 साल की उम्र में ही रिशभ को सुनाई दुनिया की आवाज

0
Yamunanagar : 5 साल तक लगनी थी कानों के सुनने की मशीन, रोटरी क्लब यमुनानगर रिवेरा ने साढे 4 साल की उम्र में ही रिशभ को सुनाई दुनिया की आवाज
Yamunanagar : क्लब सदस्यों के साथ रिशभ।

Yamunanagar Hulchul : Rotary Club Yamunanagar Riviera helped 4 and a half years Rishabh.

Yamunanagar, 5 March. रोटरी क्लब यमुनानगर रिवेरा की एक पहल ने साढे 4 साल के बच्चे को नई जिंदगी दी है। यह बच्चा न तो सुन सकता था और न ही बोल सकता था। क्लब ने 40 हजार कीमत की हीयरिंग मशीन लाजपत नगर के रिशभ विश्वास को भेंट की। अब बच्चा सुन सकेगा और धीरे धीरे स्पीच थैरेपी के माध्यम से बोल भी सकेगा। सुनना और बोलना दोनों एक दूसरे पर निर्भर करते हैं।

क्लब के प्रेजीडेंट सचिन बजाज, सचिव राजबीर सिंह जग्गी, जिला सचिव संदीप जैन, चार्टर्ड प्रेजीडेंट राजीव भाटिया व रोटरैक्टर तानिश ने बताया कि उनका क्लब जरूरतमंद की मदद के लिए ही बना है। बच्चे के पिता राजेश व मां रूपा विश्वास की तरफ से उनके बच्चे को हीयरिंग मशीन देने का आवेदन आया था। यह मशीन उसे 5 साल की उम्र से पहले लगनी थी। क्लब ने उसे क्लब सदस्यों की मदद से यह मशीन भेंट की।

उधर जब रिशभ को मशीन भेंट की गई तो उसके परिजनों के आंसु थम नहीं रहे थे। परिवार ने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधान सचिन बजाज ने बताया कि उनका क्लब आंखों की नि:शुल्क आंखों की सर्जरी करवाने में अहम काम कर रहा है। जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जरूरत का सामान देता है।

इसके अलावा जो छात्र पढ़ने में होनहार हैं और किन्‍हीं कारणों से फीस देने में असमर्थ हैं, क्‍लब उन्‍हें स्‍कॉलरशिप देगा। कुछ समय पहले ही उन्होंने सरकारी स्कूल में बैंच वितरित किए थे। जरूरतमंद स्‍कूल को बैंच देने के लिए क्‍लब मदद करने के लिए तत्‍पर है।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog