Home जिले के समाचार Yamunanagar : सुंदर नगर फेस 1 व राजधानी की 6 गलियों पर खर्च होंगे 71.75 लाख, 2 माह में काम करना होगा पूरा

Yamunanagar : सुंदर नगर फेस 1 व राजधानी की 6 गलियों पर खर्च होंगे 71.75 लाख, 2 माह में काम करना होगा पूरा

0
Yamunanagar : सुंदर नगर फेस 1 व राजधानी की 6 गलियों पर खर्च होंगे 71.75 लाख, 2 माह में काम करना होगा पूरा
Yamunanagar : उद्घाटन करते यमुनानगर विधायक व महापौर।

Yamunanagar Hulchul : 71.75 lakhs will be spent on Sundar Nagar Phase 1 and 6 streets of Rajdhani, work will be completed in 2 months

  • शुक्रवार को शहर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व महापौर मदन चौहान ने किया शिलान्यास

Yamunanagar, 5 March. नगर निगम के वार्ड नंबर नौ की सुंदर नगर फेस-1 व राजधानी कॉलोनी की छह गलियां चकाचक होंगी। 71.75 लाख रुपये की लागत बनने वाली इन गलियों का शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व महापौर मदन चौहान ने शिलान्यास किया।

सुंदर नगर फेस-1 में 49.70 लाख की लागत से नरेश के घर से कमल गोरिया के घर तक व साथ लगती तीन अन्य गलियों का नवनिर्माण किया जाएगा। वहीं, राजधानी कॉलोनी में कोच परमिंद्र के घर से हरजिंद्र सिंह के घर तक व मनदीप सिंह के घर वाली गली का नवनिर्माण किया जाएगा। निगम इन गलियों पर 22.05 लाख रुपये में खर्च करेगा।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व महापौर मदन चौहान ने निगम अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि दो माह में सभी गलियों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पार्षद भावना बिट्टू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, एक्सईएन रवि ओबरॉय, एमई मुनेश्वर, जेई नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog