Home धर्म | समाज Buria : श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ब पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महापर्व

Buria : श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ब पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महापर्व

0
Buria : श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ब पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महापर्व
Buria, Yamunanagar : श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ब पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर बुढ़िया।

Yamunanagar Hulchul : Sri Jyotirlinga Siddh Peeth Pataleshwar Mahadev Temple, Budia (Yamunanagar)

  • 11 व 12 मार्च को होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

  • हजारों वर्ष पूर्व खुद ही जमीन से प्रगट हुए थे यहां स्थित शिवलिंग

Yamunanagar, 6 March. श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ब पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर बुढ़िया में महाशिवरात्रि महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 11 व  12 मार्च को होने वाले इस दो दिवसीय समागम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है

मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ जनार्दन शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के इस दौर में श्रद्बालुऔ को विशेष हिदायत दी जा रही है कि वह मास्क का उपयोग करें और बार-बार सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें। उन्होंने बताया कि हजारों वर्ष पूर्व मन्दिर में स्थित शिवलिंग खुद  प्रकट हुआ था।

मान्यता है कि जब बरसात नहीं होती थी तो यहां स्थित बावड़ी के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता था जिसपर अवश्य वर्षा होती थी। उन्होंने कहा कि यहां स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

उन्होंने बताया कि 11 मार्च को सुबह 4:30 बजे कलश पूजन व जलधारा प्रारंभ होगी। साथ ही सारा दिन भजन कीर्तन होगा। विक्की चंचल एंड पार्टी के सदस्य अपने भजनों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ जी का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इस दौरान शिव झांकी भी श्रद्धालुऔ के आकर्षण का केंद्र रहेगी। दोपहर बाद दीप महादेव एंड पार्टी के सदस्य भजनों की वर्षा करेंगे। डॉ शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक शिव भजन गंगा की अमृत वर्षा होगी।

साथ ही 1 बजे भंडारा भी आरम्भ हो जाएगा। इसके बाद 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा खेड़ा मंदिर बुढ़िया से आरंभ होकर पातालेश्वर मंदिर में संपन्न होगी। मौके पर सुरेश कुमार मंगल, उमेश उप्पल, नरेंद्र गर्ग, डॉक्टर सुधीर शर्मा, अनिल भारद्वाज, डॉक्टर सुशील शर्मा, पवन कुमार, संजय शर्मा, नीलेश शर्मा व नवीन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog