Home Yamunanagar Yamunanagar : यज्ञ के धुएं से आसपास के दूषित कण नष्ट होते हैं, जिससे व्याधियां कम होती है : शास्त्री

Yamunanagar : यज्ञ के धुएं से आसपास के दूषित कण नष्ट होते हैं, जिससे व्याधियां कम होती है : शास्त्री

0
Yamunanagar : यज्ञ के धुएं से आसपास के दूषित कण नष्ट होते हैं, जिससे व्याधियां कम होती है : शास्त्री
Yamunanagar : होली पूजन के दौरान परिक्रमा करते हुए।

Yamunanagar Hulchul : होलिका दहन से पूर्व दिन भर हुआ पूजन, सुबह से ही जुटने लगे थे श्रद्धालु, कोरोना नियमों की भी कई स्थानों पर हुई पालना।

Yamunanagar, 26 March. यमुनानगर, 28 मार्च। जिले भर में होलिका दहन का त्यौहार धूमधाम, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। अधिकतर लोगों ने अपने गली मौहल्लों में छोटी-छोटी होलिका का निर्माण किया। क्यूंकि कोरोना महामारी के चलते एक जगह जमा भीड़ से सभी बचना चाहते थे।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य रूप से होलिका दहन का पर्व शहर में स्टेशन चौक पर मनाया जाता है। वैसे तो हर कालोनी व गांव में होलिका का दहन होता है। जगाधरी में मुख्य पर्व राजा चौक में आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न भागों में छोटे-छोटे स्तर पर होलिका दहन के उत्सव से पूर्व पूजा अर्चना हुई।

Holi Hawan in Yamunanagar, yamunanagar hulchul, digital yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar news, district yamunanagar
Yamunanagar : हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए।

होलिका दहन के अवसर पर व एक बार फिर बढ़ते कोरोना वायरस के कहर से निजात दिलाने को लेकर सनातन धर्म मन्दिर मॉडल टाउन में सनातन युवा मण्डल द्बारा यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में भारी संख्या में युवा शामिल हुए।

हवन यज्ञ में श्री सनातन धर्म मंदिर के विद्वान पंडित शंकर शास्त्री द्वारा आहुतियां डलवाई गई व पूजा आर्चना की गई। पंडित शंकर शास्त्री ने कहा कि मंत्रोच्चारण से मानसिक एवं शारीरिक शांति मिलती है। वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ को हिंदू धर्म में शुद्धिकरण का कर्मकांड माना गया है।

यज्ञ के जरिए आसपास के वातावरण की बुरी आत्माओं के प्रभाव को शांत किया जा सकता है। यज्ञ कुंड में मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के माध्यम से देवताओं को हवि (भोजन) पहुंचाने की प्रक्रिया है। यज्ञ के धुएं से आसपास के दूषित कण नष्ट होते हैं, जिससे व्याधियां कम होती है। ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ, कई प्रकार के यज्ञ होते हैं, जिनसे हम ब्रह्म, देवी-देवता, अतिथि, पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog